Loading...

‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा डीएम और सीडीओ ने चित्रकला प्रदर्शनी का किया अवलोकन,

Gargachary Times 22 September 2026, 18:58 45 views
Firozabad
‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा डीएम और सीडीओ ने चित्रकला प्रदर्शनी का किया अवलोकन,
फिरोजाबाद। शिक्षा विभाग एवं चित्र सेवा के तत्वावधान में विकासखंड फिरोजाबाद स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र तथा पीएम श्री कंपोजिट स्कूल दबरई में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर एक दिवसीय पोस्टर एवं चित्रकला प्रदर्शनी-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य रहे। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए पोस्टरों एवं चित्रों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत, अंतरिक्ष विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक जैसे विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बच्चों से उनके बनाए चित्रों के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने ‘मिशन चंद्रयान’, ‘हरित ऊर्जा’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे विषयों पर तैयार किए गए चित्रों के बारे में अधिकारियों को बताया। अधिकारियों ने बच्चों के कलात्मक कौशल की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने स्मृति चिह्न (शील्ड) एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Follow Samachar24