Loading...

शिकोहाबाद तहसील में 23 सितंबर को लगेगा विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर निःशुल्क जांच

Gargachary Times 22 September 2026, 18:59 83 views
Firozabad
शिकोहाबाद तहसील में 23 सितंबर को लगेगा विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर निःशुल्क जांच
शिकोहाबाद। आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से 23 सितंबर को तहसील परिसर शिकोहाबाद में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आमजन को भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से जोड़ने के साथ उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। विभाग के अनुसार, एक दिवसीय शिविर में आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी के वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। शिविर में आने वाले लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधियों का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा।शिविर में वात एवं गठिया रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, त्वचा रोग तथा पेट और पाचन संबंधी पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा लोगों को आयुर्वेद आधारित दिनचर्या, खान-पान, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। आयुष विभाग ने शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
Follow Samachar24