Loading...

शराब दुकानों का आबकारी विभाग ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर ऑनलाइन भुगतान तक के दिए निर्देश

Gargachary Times 22 September 2026, 19:00 46 views
Firozabad
शराब दुकानों का आबकारी विभाग ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर ऑनलाइन भुगतान तक के दिए निर्देश
शिकोहाबाद। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र-2 शिकोहाबाद के अंतर्गत आने वाली फुटकर मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई उप आबकारी आयुक्त, आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद द्वारा स्टाफ के साथ की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अनुज्ञापियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दुकान परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा दुकानों के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरा का सेवन न करने देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया। देशी शराब की दुकानों पर यूपीएमएल 100 एमएल एवं 200 एमएल पैक का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने तथा पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा दुकानों के अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने और निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने दुकानों के आसपास भी विशेष रूप से साफ-सफाई रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को आबकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
Follow Samachar24