Loading...

विकास कार्यों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

Gargachary Times 22 September 2026, 20:20 66 views
Mathura
विकास कार्यों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई की गई। बैठक में निर्माणाधीन कार्यों की विभागवार प्रगति की गहन जानकारी ली। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, उ० प्र० राजकीय निर्माण निगम लि०, उत्तर प्रदेश जल निगम, उ.प्र. राज्य सेतु निगम लि०, उ० प्र० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि०, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद निर्माण इकाई, यू पी सिडको, सी० एण्ड डी० एस०, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, मंडी परिषद्, नगर निगम, उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संध लि. लखनऊ, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण, वन एवं वन्य जीव प्रभाग, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, उ० प्र० राज्य पर्यटन विकास निगम (( यू० पी० एस० टी० डी० सी०), उ० प्र० राज्य पुरातत्व द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। बैठक बताया गया कि युक्त विभागों द्वारा जनपद में कुल 484 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसमे से 354 परियोजनाएं पूर्ण हो गई है तथा 130 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति में है। उक्त परियोजनाओं की कुल स्वीकृत धनराशि रुपए 10091.53 करोड़ है तथा अवमुक्त धनराशि रुपए 5283.42 करोड़ है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सभी कार्यों को हैंडओवर करने से पूर्व जांच कराई जाए। सभी की गुणवत्ता की जांच कराने के पश्चात् हैंडओवर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए कि बड़े कार्यों की थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराया जाए। उक्त कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि रखी जाए। मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिन परियोजनाओं में ज्यादा समय लग रहा है, वहां पर अधिक मजदूर लगाते हुए कार्यों में तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आदि को अपने अपने निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अंतर्विभागीय समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। एक विभाग का कार्य दूसरे विभाग के कारण बाधित न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने एवं संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्य सरकार की प्राथमिकता हैं। आम जनमानस को इन योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत जननी सुरक्षा योजना, फैमिली आई0डी0, प्रोजेक्ट अलंकार, आईसीडीएस पोषण अभियान तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र सिंह को ससमय पोषाहार वितरण करते हुए फीडिंग करवाने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू को आगामी दिनों में सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अधिकाधिक शादी करवाने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत समस्त कार्यों को ससमय पूर्ण कराए। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मोहित भगेल, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24