Loading...

.लोक कल्याण मेले में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को मिलेगा ऋण का लाभ, सात दिन शेष

Gargachary Times 23 September 2026, 18:57 50 views
Firozabad
.लोक कल्याण मेले में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को मिलेगा ऋण का लाभ, सात दिन शेष
फिरोजाबाद। रेहड़ी-पटरी पर कारोबार करने वाले दुकानदारों के लिए आयोजित एक माह के ‘लोक कल्याण मेले’ के समापन में अब मात्र सात दिन शेष रह गए हैं। नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में लगाए जा रहे विशेष कैंपों के माध्यम से पात्र रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को ऋण योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन की ओर से समस्त रेहड़ी-पटरी दुकानदारों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी आयोजित कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन करें। कैंप में दुकानदारों को ऋण के विभिन्न चरणों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है और पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी लिए जा रहे हैं।योजना के तहत पात्र दुकानदारों को प्रथम ऋण के रूप में 15 हजार रुपये, निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद द्वितीय ऋण के रूप में 25 हजार रुपये तथा तृतीय ऋण के रूप में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे छोटे कारोबारियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से मजबूत होने में सहायता मिल सकेगी। अधिकारियों ने कहा कि लोक कल्याण मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इसलिए रेहड़ी-पटरी दुकानदार निर्धारित समय के भीतर कैंप में पहुंचकर अपना आवेदन करें और योजना का लाभ उठाएं। कैंपों का आयोजन नगर निगम फिरोजाबाद सहित समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में किया जा रहा है। अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की है कि मेले के शेष सात दिनों का लाभ उठाते हुए समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Follow Samachar24