Loading...

रामगढ़ पुलिस व सर्बिलांस टीच ने चोरी के मामले में दो शातिर चोर गिरफ्तार, दो मोबाइल और 31 हजार रुपये बरामद

Gargachary Times 23 September 2026, 18:58 44 views
Firozabad
रामगढ़ पुलिस व सर्बिलांस टीच ने चोरी के मामले में दो शातिर चोर गिरफ्तार, दो मोबाइल और 31 हजार रुपये बरामद
फिरोजाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो सैमसंग मोबाइल फोन और 31 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भीकनपुर तिराहे के पास से जयप्रकाश पुत्र कमल सिंह निवासी गढ़ी महाराज, थाना खंदौली, जनपद आगरा, उम्र करीब 24 वर्ष तथा इंदल सिंह पुत्र विशम्भर सिंह निवासी गढ़ी महाराज, थाना खंदौली, जनपद आगरा, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थाना रामगढ़ में दर्ज मु0अ0सं0 539/2026, धारा 305(ए) एवं 317(2)/317(5) बीएनएस से संबंधित दो सैमसंग मोबाइल फोन और 31 हजार रुपये बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी के बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ इसी मुकदमे में आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सर्विलांस सेल मय टीम, उपनिरीक्षक अचल कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह तथा रिजर्व पुलिस आरक्षी ध्रुव चौहान शामिल रहे।
Follow Samachar24