Loading...

मक्खनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

Gargachary Times 23 September 2026, 18:59 46 views
Firozabad
मक्खनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज तमंचा  और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने राजा पुत्र इरशाद निवासी रूपसपुर, थाना मक्खनपुर, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में मु0अ0सं0 262/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना एका एवं मक्खनपुर में मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2026 में थाना एका में धारा 115(2), 117(2), 351(2), 352 बीएनएस, वर्ष 2025 में थाना मक्खनपुर में धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस तथा वर्ष 2020 में धारा 323, 324, 325, 354, 452, 506 आईपीसी एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज बताया गया है।
Follow Samachar24