Loading...

सिरसागंज पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे अवैध चाकू सहित अभिकक्त गिरफ्तार

Gargachary Times 23 September 2026, 19:00 53 views
Firozabad
सिरसागंज पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे अवैध चाकू सहित अभिकक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चोरी की घटनाओं की रोकथाम और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी के तार और अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने भीमसेन पुत्र केशवलाल निवासी नगला कैसों, थाना टूंडला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के तार और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना टूंडला का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है, जिसका एचएस नंबर 157ए है। बरामदगी के आधार पर थाना सिरसागंज में मु0अ0सं0 479/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना जसराना, लाइनपार, शिकोहाबाद और टूंडला में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज नौ पुराने मामलों सहित वर्तमान मुकदमे को मिलाकर कुल 10 मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताया है।बरामदगी एक अवैध चाकू चोरी के तार गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल 1100 मनीष कुमार थाना सिरसागंज पुलिस टीम में शामिल रहे।
Follow Samachar24