घर से दूर टोल कर्मियों ने टोल को बनाया परिवार, बप्पा से की यात्रियों की सुरक्षा की कामना
Gargachary Times
23 September 2026, 19:23
53 views
Mathura
फरह। स्थित फरह टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने गणपति उत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से मनाया। 10 दिन पहले टोल परिसर में ही विधि-विधान से भगवान गणेश की स्थापना की गई थी, जिसका आज अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन किया गया।
टोल कर्मियों ने बताया कि वे सभी अपने घरों से दूर यहां ड्यूटी करते हैं, इसलिए टोल प्लाजा को ही अपना परिवार मानकर उन्होंने गणपति बप्पा की स्थापना की थी। पिछले 10 दिनों से प्रतिदिन सुबह-शाम आरती-पूजा का आयोजन किया जा रहा था, जिससे पूरा टोल परिसर भक्तिमय बना हुआ था।
बुधवार को अंतिम आरती के बाद ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन के दौरान सभी कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
टोल मैनेजर ने बताया कि इस दौरान भगवान गणेश से सभी टोल कर्मियों की सुख-समृद्धि और नेशनल हाईवे व एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की गई है।