Loading...

जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी बोले....देश के विकास में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी सबसे अहम

Gargachary Times 24 September 2026, 20:22 49 views
Mathura
जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी बोले....देश के विकास में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी सबसे अहम
​मथुरा। भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, स्थानीय श्री प्रेम देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं और विद्यार्थियों को देश के भविष्य के रूप में तैयार करने तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। ​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का स्वागत कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अल्कादीप और कार्यक्रम के व्यवस्थापक सतेंद्र चौधरी एवं धर्मेंद्र कुमार ने किया। ​मुख्य अतिथि किशन चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 में जब देश अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी और विशेषकर छात्राओं के कंधों पर है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपनी शिक्षा और कौशल के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दें। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अल्कादीप ने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही एक मजबूत और विकसित राष्ट्र की नींव है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे देश की प्राथमिकताओं को समझें और अपने लक्ष्यों को राष्ट्रहित से जोड़ें। ​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, तकनीकी प्रगति, अनुशासन और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर अपने-अपने विचार साझा किए। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का पूरा सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विद्यालय की प्रवक्तागणरू डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. अर्पणा मिश्रा सहायक अध्यापिकाएं श्रीमती पिंकी चौधरी, प्रीतिका, रितु व्यास, आँचल मिश्रा, हिमांशु उपाध्याय, रजनी चाहर के अलावा विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के सामूहिक संकल्प और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।
Follow Samachar24