श्री बाबूलाल महाविद्याल मै भाषण प्रतियोगिता हुई संम्पन्न
Gargachary Times
24 September 2026, 20:22
67 views
Mathura
श्री बाबू लाल महाविद्यालय गोवर्धन, मथुरा में प्राचार्य महोदय डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय सभागार में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l इस भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी. ए.एल एल. बी. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा बुलबुल , द्वितीय स्थान बी.ए.एल एल. बी. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा जय श्री और तृतीय स्थान बी. ए.एल एल. बी. प्रथम सेमेस्टर के छात्र रजत ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निर्देशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास के लिए शब्द संग्रह अत्यंत आवश्यक है और भाषण प्रतियोगिता शब्द संग्रह को प्रदर्शित करने का एक बहुत ही सुंदर माध्यम है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना धीरज कौशिक, श्री बाबू लाल कॉलेज आफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ कृष्ण मुरारी कुशवाह, श्री बाबू लाल महाविद्यालय के उपप्राचार्य उम्मेद सिंह, डॉ धर्मराज, जयप्रकाश सिंह, योगेंद्र प्रसाद गोयल, प्रतिभा सिंह गीतांजलि , रेखा शर्मा, डॉ उम्मेद सिंह एवं छात्र छात्राएँ उपस्थिति रहे l