1.191 किलो गांजा और तमंचा-कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Gargachary Times
24 September 2026, 20:27
53 views
Firozabad
थाना उत्तर पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.191 किलोग्राम अवैध गांजा, एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना उत्तर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना एवं सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने तहसील रोड स्थित शुक्ला सीमेंट मार्केट के पास खाली मैदान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार पुत्र स्वर्गीय योगेंद्र सिंह, निवासी भगवन नगर, टापा पैठ के पास जलेसर रोड, थाना उत्तर तथा अमित कुमार पुत्र स्वर्गीय रामप्रकाश, निवासी नगला खंदारी थाना अरांव, हाल निवासी जिम वाली गली, थाना उत्तर के रूप में हुई है।पुलिस ने रोहित कुमार के कब्जे से तमंचा और कारतूस तथा अमित कुमार के कब्जे से 1.191 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मामले में रोहित के खिलाफ मु0अ0सं0 524/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा अमित के खिलाफ मु0अ0सं0 525/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी, उपनिरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल नीलेश कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार एवं कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।