आबकारी विभाग ने फुटकर मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
Gargachary Times
24 September 2026, 20:28
47 views
Firozabad
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा जनपद में फुटकर मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने स्टाफ के साथ क्षेत्र की विभिन्न मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकान परिसर एवं आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। दुकानदारों को दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कहा गया।
देशी शराब की दुकानों पर यूपीएमएल 100 एमएल एवं 200 एमएल का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने और पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने को कहा गया।
अधिकारियों ने दुकान से संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए। दुकानों के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गया।आबकारी विभाग की टीम ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों एवं शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया।