Loading...

50 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, समय से पूरा कराने के निर्देश

Gargachary Times 24 September 2026, 20:30 52 views
Firozabad
50 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, समय से पूरा कराने के निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त आगरा मंडल नगेंद्र प्रताप ने आगरा मंडल के सर्वांगीण विकास को गति देने वाली 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंडल के सभी जिलों में संचालित बड़ी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि विकास परियोजनाओं के निर्माण में उच्च गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, गुणवत्ता में कमी अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में ढिलाई बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान फिरोजाबाद की प्रमुख परियोजनाओं रामदासपुरा सेतु तथा ग्लास म्यूजियम एवं ऑडिटोरियम की भी प्रगति पर चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दोनों परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी आगरा मनीष बंसल, जिलाधिकारी फिरोजाबाद संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी मैनपुरी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी मथुरा डॉ. पूजा गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी संतोष बहादुर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद शत्रोहन वैश्य सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24