आर एस एस जगनेर की विस्तारक योजना का कार्य विभाजन
Gargachary Times
24 September 2026, 20:32
54 views
Dholpur
आर एस एस जगनेर की विस्तारक योजना का कार्य विभाजन।जगनेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जगनेर खंड, जगनेर नगर, सरैंधी ग्राम नगर की एक बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगनेर परिसर में हुई। जिसमें संघ शताब्दी वर्ष के आठवें एवम् अंतिम कार्यक्रम शाखा विस्तार विस्तारक योजना का कार्य विभाजन एवम् प्रत्येक दायित्ववान कार्य कर्ता को एक नई शाखा प्रारंभ करने की जिम्मेदारी दी गई। जगनेर नगर की सभी तीन बस्तियों, सरैंधी ग्राम नगर,की सभी दो बस्तियों और जगनेर खंड की सभी बत्तीस ग्राम पंचायतों में शाखा प्रारंभ करने की जिम्मेदारी एक एक कार्यकर्ता को दी गई । बैठक में जिला सह कार्यवाह सुधीर जी,नगर,खंड प्रचारक मोहनदास जी,का मार्गदर्शन मिला। इसी क्रम में खंड संघ चालक राजवीर सिंह,नगर संघ चालक परमानंद,नगर सह संघ चालक श्रीकृष्ण शर्मा,नगर कार्यवाह मुकेश सिंह,खंड सह कार्यवाह अनिल परमार,जितेंद्र सिंह परमार,अभय परमार,बाबूलाल,राधेश्याम,ग्रामनगर कार्यवाह आदित्य शर्मा,केशव परमार,सनी सिंह,आदि सभी को एक नई शाखा प्रारंभ करने का दायित्व मिला। सभी को सामग्री का एक एक थैला मिला जिसमें आवश्यक सामग्री थी कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति स्वामी हरिहरानंद जी महाराज कुलहाड़ा वालों की रही।