Loading...

गांव कुरकन्दा के मुख्य मार्ग पर गंदगी और जल भराव के चलते जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

Gargachary Times 11 September 2025, 20:52 678 views
Mathura
गांव कुरकन्दा के मुख्य मार्ग पर गंदगी और जल भराव के चलते जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त
विकासखंड फरह के अंतर्गत आने वाला गांव कुरकन्दा एक ऐसा गांव है जहां के मुख्य मार्ग पर कई महीनो से गंदगी और जल भराव देखा जा रहा है गांव के मुख्य मार्ग पर करीब 5 फीट तक जल भराव है गांव कुरकन्दा का मुख्य मार्ग एक ऐसा मार्ग है जो की दर्जनों गांव को जोड़ता है गांव के बच्चे बूढ़े और जवान और गांव की महिलाएं गंदगी और जल भराव में होकर निकलने को मजबूर हैं जिन ग्रामीणों के पास अपने खुद के वहान है वह ग्रामीण बाजार जाने के लिए 15 किलोमीटर घूम कर जाने को मजबूर हैं शासन प्रशासन का नहीं है कोई ध्यान ब्लॉक फरह मैं आने वाला गांव कुरकन्दा एक ऐसा गांव है जो की ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय विधायक और मंत्री और सांसद सबको यह गांव चुनावी दौर में याद आता है कि मथुरा जिले में कोई गांव कुरकन्दा है बीच में किसी को इस गांव की याद नहीं आती गुरुवार सुबह गांव कुरकन्दा से कदम खंडी आश्रम को जाने वाला कच्चा रास्ता पर भी पैदल निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं था ग्रामीणों ने कदमखंडी के रास्ते पर प्लास्टिक के कट्टों में मिट्टी भर भर कर पैदल निकलने के लिए रास्ते को सुचारू किया इस समय गांव की ऐसी हालत बनी हुई है अगर किसी व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाए तो कैसे हॉस्पिटल पहुंचे और जल भराव के चलते गांव के नन्हे मुन्ने बच्चे स्कूल भी नहीं जा सकते बच्चों का हो रहा है भविष्य खराब
Follow Samachar24