Loading...

विद्या भारती की पहल: फरह में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति का संगम

Gargachary Times 25 September 2026, 20:09 51 views
Mathura
विद्या भारती की पहल: फरह में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति का संगम
फरह। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा देशव्यापी नमामि भारतम् अभियान के तहत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दीनदयाल धाम फरह में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रामवीर सिंह, मुख्य चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह ने मां सरस्वती के चित्रपट पर पुष्पार्चन कर किया। ठीक प्रातः 11 बजे विद्यालय परिसर सहित 7 स्थानों पर लगभग 3870 आचार्य बंधु, आचार्या बहनों, छात्र-छात्राओं, प्रबंध समिति पदाधिकारियों और सामाजिक लोगों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन किया। शांत और प्राकृतिक परिवेश में यह क्षण अत्यंत भावपूर्ण रहा। मुख्य अतिथि ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय इतिहास का पवित्र उद्घोष है, यह केवल गीत नहीं बल्कि राष्ट्रप्रेम, त्याग और एकता की अभिव्यक्ति है। उन्होंने छात्रों से देश की एकता और संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया। स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल जी ने वंदे मातरम् के संपूर्ण पदों का अर्थ समझाया। प्रबंध समिति सदस्य रामनरेश उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। संचालन प्रमिला जी ने किया। इस दौरान प्रबंधक नरेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष नीरज गर्ग, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Follow Samachar24