Loading...

थाना बल्देव पुलिस ने 5 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 85 किलो से गांजा बरामद

Gargachary Times 25 September 2026, 20:10 50 views
Mathura
थाना बल्देव पुलिस ने 5 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 85 किलो से गांजा बरामद
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। थाना बल्देव पुलिस, स्वॉट और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 85 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की शाम करीब छह बजे कटारा मैरिज होम के पास दाऊजी स्पेयर पार्ट्स के मालिक के गोदाम में कार्रवाई की गई। मौके से विष्णु निवासी शैलखेड़ा, विष्णु कुमार निवासी पालीखेड़ा, गजेन्द्र निवासी पालीखेड़ा, चन्द्रवीर निवासी एटीवी सुशांत लोक और सोना निवासी नगला जंट को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद 85.260 किलोग्राम गांजे में 56.250 किलोग्राम गोदाम में रखे तीन कट्टों से, 24.870 किलोग्राम स्विफ्ट कार की डिग्गी में रखे एक कट्टे से तथा 4.140 किलोग्राम स्कूटी में रखे दो पैकेटों से बरामद हुआ। तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार और स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना बल्देव में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
Follow Samachar24