Loading...

मुखराई लव जिहाद मामले ने पकड़ा तूल, संतों ने पहुंच कर दिया धरना

Gargachary Times 25 September 2026, 20:11 35 views
Mathura
मुखराई लव जिहाद मामले ने पकड़ा तूल, संतों ने पहुंच कर दिया धरना
गोवर्धन क्षेत्र के गांव मुखराई में चल रहा लव जिहाद प्रकरण मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है । एक और जहां पुलिस प्रशासन ने मामले में मुस्लिम समुदाय के युवक के खिलाफ धर्मांतरण का केस दर्ज कर लिया है और गांव मुखराई में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है लेकिन बावजूद इसके तनाव की स्थिति घटने का नाम नहीं ले रही है । शुक्रवार को भी तमाम संत और सामाजिक संगठनों का मुखराई गांव में पहुंचने का सिलसिला बरकरार रहा। गोवर्धन क्षेत्र के जुल्हेंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ के महंत संत सच्चिदानंद महाराज अपने अनुयायियों और समर्थकों के साथ गांव मुखराई में पहुंच गए और धरने पर बैठ गए और मांग करने लगे कि इस मामले में कठोरता से कार्रवाई हो और मामले की गहराई से जांच हो । उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के तार पाकिस्तान तक से जुड़े हो सकते हैं क्योंकि आरोपी युवक की बुआ पाकिस्तान में रहती है। पुलिस को मामले को गंभीरता से लेकर जांच करनी चाहिए । वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि आरोपी युवक का बड़ा भाई भी पहले हिंदू लड़की को भगाकर शादी कर चुका है आरोपी का पिता भी पहले हिंदू महिला का यौन शोषण कर चुका है और अब आरोपी के द्वारा क्षत्रिय समाज की लड़की को फुसला कर भगा कर ले जाने की घटना ने क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है ऐसे में पुलिस प्रशासन को पूरे मामले की सभी बिंदुओं से जांच करनी चाहिए क्योंकि गोवर्धन तीर्थ नगरी होने के साथ-साथ सनातन धर्म के मानने वालों का क्षेत्र है और यहां पर मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा इस तरह की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं होने दी जाएंगी। अगर पुलिस प्रशासन मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करेगा तो संत समाज आगे बड़ा आंदोलन करेगा वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मामले की पूरी जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में आगे से इस तरह की घटनाएं न हो उसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं
Follow Samachar24