Loading...

चौधरी चरण सिंहजी की सोच और सिद्धांतों को अपनाकर देश के विकास में योगदान दे युवा: किशन चौधरी

Gargachary Times 25 September 2026, 20:13 54 views
Mathura
चौधरी चरण सिंहजी की सोच और सिद्धांतों को अपनाकर देश के विकास में योगदान दे युवा: किशन चौधरी
मथुरा। क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद बागपत के बड़ौत स्थित जनता वैदिक कॉलेज में स्वर्गीय चौधरी ब्रजपाल सिंह (सूप) स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किशन चौधरी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि किशन चौधरी ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व सिक्का उछालकर कबड्डी मैच का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे कबड्डी प्रेमियों और नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बना दिया। खिलाड़ियों व युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा, खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। इस प्रकार के ग्रामीण स्तरीय आयोजन छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल को करियर के रूप में अपनाने और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली चुनने का आह्वान किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के व्यक्तित्व एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए श्री किशन चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह केवल एक राजनीतिक नेता नहीं थे, बल्कि वे देश की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रकांड विद्वान थे। आज की युवा पीढ़ी को उनकी सोच और सिद्धांतों को अपनाकर देश के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद एवं नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पूर्व विधायक (खरखौदा) राजेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक (छपरौली) वीरपाल, कॉलेज प्रधानाचार्य गजेन्द्र प्रताप सिंह, बार एसोसिएशन बागपत के अध्यक्ष जयवीर सिंह, थम्बा चौधरी बिजरौल यशपाल सिंह, थम्बा चौधरी बामरौली देवेन्द्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व कॉलेज सचिव योगेन्द्र सोलंकी, प्रबंध समिति अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक (शामली) तेजेन्द्र सिंह निरवाल, नगर पंचायत ऐलम चेयरमैन अश्वनी कुमार, त्स्क् वरिष्ठ नेता आनंद छिल्लर, रामछैल पंवार, सौदान सिंह, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, विजेंद्र सिंह (चौधरी धनकड़ खाप), डॉ. महक सिंह (कोषाध्यक्ष), बुद्ध सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यवीर पंवार, अनुवार चौधरी, हरेंद्र ताना, जीतेंद्र, राजीव राणा एवं वीरेश प्रधान (बामरौली) सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24