Loading...

स्वीटी सुपारी फैक्ट्री में शोषण से आहत कर्मचारी ने किया सुसाइड

Gargachary Times 25 September 2026, 20:15 49 views
Mathura
स्वीटी सुपारी फैक्ट्री में शोषण से आहत कर्मचारी ने किया सुसाइड
मथुरा में स्वीटी सुपारी फैक्ट्री के एक कर्मचारी दिनेश ने जमुना नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। दिनेश ने अपने मोबाइल से एक वीडियो भी बनाया था। जिसके बाद आत्महत्या के इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। सुसाइड से पहले दिनेश द्वारा मोबाइल में बनाए गए वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में दिनेश ने फैक्ट्री के मैनेजर पंकज और मालिक के भांजे चिंटू को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। दिनेश ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसे करीब तीन माह से वेतन नहीं दिया गया था। इसके साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप भी लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि 23 सितंबर की शाम दिनेश ने यमुना में कूदकर अपनी जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल फोन में वीडियो रिकॉर्ड की थी । वीडियो सामने आने के बाद परिजनों और परिचितों में आक्रोश है। परिजन फैक्ट्री मालिक सुनील अग्रवाल, मैनेजर पंकज और मालिक के भांजे चिंटू के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामले में पुलिस द्वारा वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच किए जाने की बात सामने आ रही है।
Follow Samachar24