Loading...

ओडीओपी सीएफसी द्वारा विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना के तहत 10 दिवसीय तारकशी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Gargachary Times 25 September 2026, 20:16 53 views
Mainpuri
ओडीओपी सीएफसी द्वारा विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना के तहत 10 दिवसीय तारकशी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
जनपद मैनपुरी में 'एक जनपद एक उत्पाद' (ODOP) कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) द्वारा 'विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना' के अंतर्गत तारकशी (Tarkashi) कला के प्रोत्साहन हेतु 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यम प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. प्रेम सिंह शाक्य जीजिन्होंने प्रशिक्षण सत्र का औपचारिक उद्घाटन किया। 10 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में लाभार्थियों को तारकशी कला में आधुनिक मशीनों का उपयोग कर गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता बढ़ाने की तकनीक सिखाई जाएगी। ​इस पहल से स्थानीय कारीगरों को स्वावलंबी बनाने और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। ​इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO): संतोष बहादुर सिंह उपायुक्त उद्योग: डॉ. बनवारी लाल संस्था के प्रबंधक: प्रवीन कुमार हस्तशिल्पी और अनेक लाभार्थी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24