Loading...

अखिलेश की यादव पीडीए यात्रा में रायबरेली में उमड़ा जनसैलाब

Gargachary Times 25 September 2026, 20:18 37 views
Raebareli
अखिलेश की यादव पीडीए यात्रा में रायबरेली में उमड़ा जनसैलाब
रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा के सदस्यता अभियान के दौरान सदस्यता कराने वाले समाजवादी छात्र सभा के छात्रों से की गई मारपीट और पुलिस द्वारा विधायक राहुल लोधी एवं विधायक श्याम सुन्दर ‘भारती‘ के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की घटना से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने विधायक को सम्मानित-प्रोत्साहित करने के लिए रायबरेली जाकर विधायक श्री राहुल लोधी के घर चाय पीने जाने के ऐलान मात्र से ही प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गयी है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी नेता और कार्यकर्ताओं की हुंकार से रायबरेली की गूंज लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच गयी है। अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे के दौरान बादलों ने भी बरसात करके समाजवादी पीडीए रथ यात्रा का स्वागत किया। खराब मौसम में भी लोगों में भारी जोश नजर आया। रायबरेली तक समाजवादी पीडीए रथ यात्रा का संदेश सत्ता परिवर्तन के शंखनाद में बदल गया है। अखिलेश यादव जब अपने आवास से रायबरेली के लिए निकले तो वे भी यह देखकर चकित रह गए कि उनसे पहले ही बड़ी संख्या में नौजवान अपने वाहनों से पीछे चलने को तैयार है। अखिलेश यादव की समाजवादी पीडीए रथ यात्रा के पीछे चलने वाले बेशुमार वाहनों के अलावा पैदल दौड़ रहे छात्र-नौजवानों के जोश को देखते ही अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि सरकार के विरोध में हवा नहीं आंधी चल रही है। इन नौजवान छात्रों की रेस से लग रहा था कि जैसे ये सत्ता की मैराथन रेस है। इसमें भाग ले रहे सभी नौजवान छात्र इस रेस को जीतने के लिए 10 साल से तैयारी कर रहे। रेस कर रहे नारा लगा रहे थे ‘अखिलेश यादव हमारे नेता है, ये जो वादा करते है वह चुन-चुन कर पूरा करते है। लखनऊ-रायबरेली सीमा से पूर्व मोहनलालगंज कस्बा तथा निगोहा टोलप्लाजा पर भी उनका भव्य स्वागत किया गया चुरुआ में समाजवादी पीडीए रथ पर जब अखिलेश जी सवार होकर चले तो रथ में उनके साथ राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी और श्याम सुन्दर भारती विधायक बछरांवा, जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव रहे। रायबरेली मुख्यालय तक 50 किलोमीटर की यात्रा में लोगों की भीड़ में जनता का उत्साह देखने लायक था। इसमें नौजवान-छात्र अपने भविष्य का सपना लिए अखिलेश यादव जी पर भरोसा रखकर नारे लगाते हुए अपने नेता की हौसला अफजाई करते रहे। दौड़ रहे नौजवान-छात्र श्री अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए स्वागत और अभिनंदन कर रहे थे। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग घंटो अपने चहेते नेता को देखने के लिए इंतजार करते रहे। रास्ते भर में स्थानीय लोग, बड़ी संख्या में महिलाएं अखिलेश यादव के स्वागत-अभिनंदन के लिए उत्साहित दिखीं। नौजवानों और किसानों में तो गजब का उत्साह देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के पीडीए रथ के चारो तरफ जन सैलाब देखने लायक था। बछरांवा विधायक श्याम सुन्दर भारती पीडीए रथ में सवार होकर अखिलेश यादव के साथ जनता को अभिवादन कर रहे थे। हुंकार भर रही जनता के आक्रोश और जोश से गदगद अखिलेश यादव जी हाथ हिलाकर उनका आभार व्यक्त कर रहे थे। डॉ. अखिलेश पासी द्वारा जेसीबी से श्री अखिलेश यादव का स्वागत माला पहनाकर किया गया। पुष्प वर्षा की गई। घुड़सवारों ने भी अपने अंदाज में उनका स्वागत किया। यहां लक्ष्मण निषाद ने अखिलेश जी को अंधोरा में सिंघाड़े की टोकरी भेंट की। रास्ते में जय भीम की पताका लिए निवासी ग्रामीण एकत्र थे। अम्बेडकर पार्क में अखिलेश यादव, जितेन्द्र यादव स्वागत में खड़े थे। कन्नावा गांव में उनके स्वागत में लोग घंटो खड़े रहे। प्यारेपुर नगर पंचायत में भी उनका स्वागत हुआ। बछरांवा टॉल पर, बछरावां चौराहा से आगे सेवा अस्पताल के पास श्री अखिलेश पासी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुरजोर स्वागत किया। चुरुआ से रायबरेली मुख्यालय तक पहुंचने में अखिलेश यादव को साढ़े पांच घंटे लगे। यहां जनसभा में बरसात के बावजूद हजारों का जनसैलाब था। चारो तरफ भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। इससे पूर्व कठवारा में उनका स्वागत हुआ। हरचन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल लोधी के आवास पर अखिलेश ने चाय पी। वे रायबरेली के जिलाध्यक्ष इं0 बीरेन्द्र यादव के जेल रोड आवास पर भी गए। राम सिंह पटेल तथा सुरेश यादव के परिवार से भी भेंट की। इस यात्रा ने जनता का यह विश्वास पुख्ता कर दिया कि अब समाजवादी पार्टी का सत्ता में आना और भाजपा का सत्ता से जाना पूरी तरह तय हो चुका है। प्रदेश में परिवर्तन की आंधी चल रही है। जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब देने के लिए अपने वोट के हथियार को लेकर तैयार है। जैसे ही चुनाव की तारीख घोषित होगी भाजपा हार जाएगी।
Follow Samachar24