Loading...

हाथवंत गौशाला में गंदगी और कीचड़ देख डीएम नाराज, पंचायत सेक्रेटरी पर कार्रवाई के निर्देश

Gargachary Times 25 September 2026, 20:22 47 views
Firozabad
हाथवंत गौशाला में गंदगी और कीचड़ देख डीएम नाराज, पंचायत सेक्रेटरी पर कार्रवाई के निर्देश
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत हाथवंत स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में अत्यधिक गंदगी एवं कीचड़ पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। गौशाला की अव्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पंचायत सेक्रेटरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से गौशाला परिसर की साफ-सफाई कराने तथा कीचड़ को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को गौशाला में 248 गोवंश संरक्षित होने की जानकारी दी गई। मौके पर 220 गोवंश एवं 28 बछड़े संरक्षित पाए गए। गौशाला में हरा चारा एवं भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। जिलाधिकारी ने गोवंशों के चारे एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। गौशाला में अव्यवस्थाएं मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंशों के संरक्षण एवं देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गौशाला पांच शेडों में स्थापित है तथा वहां सीसीटीवी कैमरे संचालित अवस्था में मिले। जिलाधिकारी ने गौशाला में संरक्षित गोवंशों को गुड़ खिलाया और उनकी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई एवं गोवंशों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Follow Samachar24