Loading...

एसएसपी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली सलामी, खिलाड़ियों को शील्ड देकर किया सम्मानित

Gargachary Times 25 September 2026, 20:22 34 views
Firozabad
एसएसपी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली सलामी, खिलाड़ियों को शील्ड देकर किया सम्मानित
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की टर्नआउट चेकिंग कराई गई और टोलीवार ड्रिल की कार्रवाई कराते हुए पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ भी लगवाई गई। एसएसपी ने निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को शस्त्र खोलने और बंद करने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया तथा शस्त्रों के रख-रखाव एवं संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसएसपी ने यातायात पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डॉग स्क्वायड का भी निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। 17वीं अंतर्जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में फिरोजाबाद पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एसएसपी ने पुरुष एवं महिला टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, बैरक, भोजनालय, कैंटीन, आटा चक्की, लाइब्रेरी, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्कशॉप, स्टोर, डीएफएमडी कक्ष एवं कैश कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और अभिलेखों को दुरुस्त रखने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24