Loading...

आबकारी विभाग ने फुटकर मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण, निर्धारित मूल्य पर बिक्री के निर्देश

Gargachary Times 25 September 2026, 20:23 31 views
Firozabad
आबकारी विभाग ने फुटकर मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण, निर्धारित मूल्य पर बिक्री के निर्देश
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने टीम के साथ क्षेत्र की फुटकर मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में की गई। निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने दुकान संचालकों को परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। दुकानों के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरा का सेवन न करने देने तथा दुकानों के आसपास भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने दुकान संचालकों को निर्देशित किया कि ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। देसी शराब की दुकानों पर यू.पी.एम.एल. 100 एमएल एवं 200 एमएल का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने, पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने तथा सभी संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए। आबकारी विभाग की टीम ने दुकानदारों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिक्री एवं दुकान संचालन में निर्धारित मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24