सड़क सुरक्षा अभियान – नो हेलमेट, नो पेट्रोल
Gargachary Times
11 September 2025, 20:53
217 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु "नो हेलमेट – नो पेट्रोल" (No Helmet – No Petrol) अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।
आज दिनांक 11-09-2025 को जनपद के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर इस अभियान के अंतर्गत—दो पहिया वाहन चालकों एवं पेट्रोल पम्प कर्मियों को हेलमेट की अनिवार्यता के विषय में जागरूक किया गया एवं पेट्रोल पम्प स्वामी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे बिना हेलमेट किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल न दें तथा पेट्रोल पम्प परिसर में "नो हेलमेट – नो पेट्रोल" के बैनर लगवाएँ।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दो-पहिया वाहन चलाने वाले तथा एनएच-19 पर ओवरस्पीड करने वाले कुल 520 वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गयी है। यह संयुक्त अभियान दिनांक 01-09-2025 से प्रारम्भ होकर लगातार 01 माह तक संचालित किया जायेगा।
यातायात पुलिस फिरोजाबाद अपील करती है कि सभी वाहन चालक स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा ओवरस्पीड में वाहन न चलाएँ