Loading...

सर्प दंश से हुई मासूम की मौत से लोगों का शासन के प्रति फूटा गुस्सा

Gargachary Times 26 September 2026, 19:30 44 views
Mathura
सर्प दंश से हुई मासूम की मौत से लोगों का शासन के प्रति फूटा गुस्सा
गोवर्धन जतीपुरा रोड स्थित श्रीकृष्णा गार्डन कॉलोनी में गंदगी, कीचड़ और जलभराव से लोग परेशान हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि साफ-सफाई के अभाव में आए दिन कीड़े-मकोड़े और जहरीले सांप निकलते रहते हैं। दो दिन पूर्व चार वर्षीय बालक निहायश अग्रवाल पुत्र योगेश अग्रवाल की सांप के काटने से मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद कॉलोनीवासियों में आक्रोश है। कॉलोनी वासी योगेश अग्रवाल ने बताया कि कॉलोनी में लंबे समय से गंदगी और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। कई बार जिम्मेदार लोगों से साफ-सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गंदगी के कारण कॉलोनी में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। मासूम की मां रूबी अग्रवाल ने कहा कि सांप के काटने से उनके चार वर्षीय बेटे निहायश की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में गंदगी और झाड़ियों के कारण सांप व अन्य जहरीले जीव निकलते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से कॉलोनी में तत्काल साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि समस्या को लेकर कॉलोनी मालिक से शिकायत करने पर उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया जाता है। समाधान नहीं होने से नाराज लोगों ने शनिवार को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से साफ-सफाई, जलनिकासी और अन्य समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में कोई और हादसा हो सकता है।
Follow Samachar24