अरांव पुलिस ने अवैध शराब समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
26 September 2026, 19:35
64 views
Firozabad
फिरोजाबाद। अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरांव पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम आजमाबाद अरांव से नगला सुभान रोड पर बघेल ट्यूबवेल के पास चेकिंग के दौरान शादीपुर निवासी सुमित कुमार पुत्र गीतम सिंह को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18 पौवा अवैध देशी शराब बरामद हुई।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम आजमाबाद अरांव बाईपास पैगू रोड के पास से राहतपुर निवासी वीनेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 17 पौवा अवैध देशी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मौ. नफीश, कांस्टेबल सूरज कुमार तथा हेड कांस्टेबल 959 कुशलपाल सिंह शामिल रहे।