Loading...

खैरगढ़ पुलिस ने 50 मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती का कराया विनिष्टीकरण

Gargachary Times 26 September 2026, 19:36 47 views
Firozabad
खैरगढ़ पुलिस ने 50 मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती का कराया विनिष्टीकरण
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में थाना खैरगढ़ पुलिस द्वारा 50 अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया।पुलिस के अनुसार, थाना खैरगढ़ में पंजीकृत 50 अभियोगों से संबंधित बरामद माल को न्यायालय अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एसीजेएम फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में गठित कमेटी की मौजूदगी में नियमानुसार नष्ट कराया गया।विनिष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान 28 अवैध शस्त्र, जिनमें तमंचे एवं चाकू शामिल हैं, तथा 22 अन्य भारतीय दंड संहिता से संबंधित माल मुकदमाती का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग एवं फोटोग्राफी भी कराई गई।विनिष्टीकरण कमेटी में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद जयबिंद कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार शिकोहाबाद नितिन चौधरी, थानाध्यक्ष खैरगढ़ प्रवीण कुमार मिश्र, नोडल अधिकारी माल तथा हेड मोहर्रिर विजेंद्र सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में मुकदमों से संबंधित माल के निस्तारण की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई। पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाए रखने के लिए मौके पर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई।
Follow Samachar24