पाकिस्तान में पुलिस चौकी के पास आत्मघाती हमला, 11 की मौत
Gargachary Times
26 September 2026, 19:51
72 views
International
पाकिस्तान में शनिवार को आत्मघाती हमले में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, धमाके में करीब 30 लोग घायल हुए हैं।
हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में सड़क किनारे बनी पुलिस चौकी पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन में धमाका किया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।
धमाके के कुछ देर बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। TTP और अफगान तालिबान अलग-अलग संगठन हैं, लेकिन दोनों के बीच करीबी संबंध हैं।
पाकिस्तान में जनवरी से अगस्त तक 990 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इनमें 1,129 लोगों की मौत हो चुकी है।