Loading...

थाना जमुनापार पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 27 September 2026, 20:11 56 views
Mathura
थाना जमुनापार पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने जनता के सहयोग से एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एटीएम से निकाले गए तीन हजार रुपये भी बरामद किए । गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मथुरा समेत अन्य जिलों में धोखाधड़ी और चोरी से संबंधित कई मुकदमे भी दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को एक युवक अपने दादा के एटीएम कार्ड से रुपये निकालने हिटेची एटीएम पर पहुंचा था। इसी दौरान एटीएम में दो-तीन अज्ञात लोग आए और धोखाधड़ी कर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। और उसके दादा के कार्ड का इस्तेमाल कर तीन हजार रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद जब युवक ने अपने पास मौजूद कार्ड देखा तो वह उसके दादा का न होकर धर्मेंद्र नामक व्यक्ति का निकला। इसके बाद उसने एटीएम के बाहर उन्हीं लोगों में से एक को स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर भागने का प्रयास करते देखा। युवक ने तत्परता दिखाते हुए जिसे पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी कार लेकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने युवक का एटीएम कार्ड भी कार के अंदर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप पुत्र जितेंद्र, निवासी गोपी खेड़ा, थाना चांदहट, जिला पलवल, हरियाणा, उम्र करीब 33 वर्ष है। पुलिस ने जिसके पास से एटीएम से निकाले गए तीन हजार रुपये बरामद किए। और कार्रवाई की। थाना जमुनापार के व0उ0 निरिक्षक नरेंद्र सिंह व म0उ0 निरीक्षक मिथिलेश उपाध्याय के द्वारा कार्यवाई की गई।
Follow Samachar24