Loading...

कुंड में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, कई दिन से थी लापता

Gargachary Times 27 September 2026, 20:12 46 views
Mathura
कुंड में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, कई दिन से थी लापता
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव सतोहा में रविवार सुबह शांतनु बिहारी जी कुंड में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव तैरता मिला। कुंड में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूजा-अर्चना के लिए कुंड पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को पानी में तैरते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया गया है कि किशोरी गुरुवार से घर से लापता थी। शनिवार को परिजनों ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। रविवार सुबह घर के सामने स्थित कुंड में किशोरी का शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
Follow Samachar24