युवती से रेप का आरोपी मुठभेड़ में थाना जमुनापार पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gargachary Times
11 September 2025, 21:25
894 views
Mathura
मथुरा जनपद के थाना जमुनापार क्षेत्र में एक टेम्पो चालक के द्वारा युवती के साथ छेड़खानी एवं रेप करने का मामला सामने सामने आया।
आरोपी टेम्पो चालक को थाना जमुनापार पुलिस ने मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया ।
युवती लखनऊ की रहने वाली बताई गई है। जो गुरुवार सुबह तड़के टेम्पो में बैठक अपने गंतव्य को जा रही थी। इस दौरान वह जमुनापार क्षेत्र के गौसना गांव के निवासी टेम्पो चालक दिनेश के टेम्पो में बैठ गई। टेम्पो चालक युवती को सुन-शाम जगह पर ले गया और
युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया ।
युवती ने इसकी सूचना 112 पर दी । मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने टेंपो चालक को पकड़ लिया और थाना जमुनापार ले गई। युवती ने टेम्पो चालक के खिलाफ रेप करने के मामले एफआईआर कराई । इस दौरान पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टेंपो चालक को लेकर घटनास्थल पर शाक्ष जुटाने के लिए लेकर गई। थाना जमुनापार के प्रभारी विदेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार के पिस्टल छीन ली और पुलिस पर गोली चला दी। इस दौरान पुलिस की टेंपो चालक से मुठभेड़ हुई और मुठभेड़ में टेंपो चालक के पैर में गोली लगी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।