Loading...

राजस्थान से यूपी बॉर्डर में प्रवेश करेगी यात्रा, गोवर्धन में जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत की तैयारी तेज

Gargachary Times 27 September 2026, 20:16 54 views
Mathura
राजस्थान से यूपी बॉर्डर में प्रवेश करेगी यात्रा, गोवर्धन में जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत की तैयारी तेज
गोवर्धन। गुजरात के बड़नगर से शुरू हुई जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा राजस्थान के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यूपी में यात्रा का यह पहला आगमन होगा। राजस्थान-यूपी बॉर्डर पर स्वागत के बाद यात्रा गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। यात्रा के दौरान गांठोली, गोवर्धन, अड़ींग सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद सतोहा गांव में महासभा का आयोजन होगा। यात्रा के बनारस में समापन की जानकारी दी गई है। यात्रा के आगमन को लेकर प्रशासन और आयोजकों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मार्ग, स्वागत स्थलों और महासभा स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यहां पर मौजूद रहे भाजपा के पदाअधिकारी महानगर अध्यक्ष राजू यादव, विधायक मेघश्याम सिंह, महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा, गोवर्धन एसडीएम सलोनी गौतम, सी ओ अनिल कुमार सिंह, राधा कुंड मंडल अध्यक्ष प्रकाश गॉड, मंडल मीडिया प्रभारी के केशव देव महामंत्री कपिल सेट आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
Follow Samachar24