Loading...

विद्युत तार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के माल समेत पांच गिरफ्तार

Gargachary Times 27 September 2026, 20:17 59 views
Mathura
विद्युत तार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के माल समेत पांच गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना नारखी पुलिस ने विद्युत तार चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए एल्युमिनियम विद्युत तार के दो बंडल और घटना में प्रयुक्त मैक्स पिकअप वाहन बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चोर एवं लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी टूंडला के पर्यवेक्षण में थाना नारखी पुलिस, सर्विलांस एवं एसओजी टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण कान्त उर्फ लटूरी निवासी मोहम्मदी थाना रजावली, शंकर निवासी गढ़ी वैशाल थाना रजावली, छोटे उर्फ छोटू निवासी प्रतापपुर चौराहा थाना शिकोहाबाद, राजा निवासी जौंधरी थाना नारखी तथा स्वरूपचंद राठौर निवासी सुहाग नगर थाना दक्षिण के रूप में हुई है। पांचों को नगला सुंदर मोड़ थाना क्षेत्र नारखी से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एल्युमिनियम विद्युत तार के दो बंडल तथा वारदात में प्रयुक्त मैक्स पिकअप वाहन संख्या UP 83 T 5298 बरामद किया है। मामले में थाना नारखी पर मुकदमा अपराध संख्या 365/2026 एवं 404/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शंकर के खिलाफ पूर्व में नारखी, पचोखरा और रजावली थानों में लूट, चोरी का माल रखने, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट एवं आयुध अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी संबंधित दोनों मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय, सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक प्रेमशंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक आकाश कुमार सहित थाना नारखी के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow Samachar24