Loading...

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से छह परिवारों में सुलह, लौटाई खुशियां

Gargachary Times 27 September 2026, 20:17 52 views
Firozabad
परिवार परामर्श केंद्र की पहल से छह परिवारों में सुलह, लौटाई खुशियां
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-05 “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र एवं दीदी प्रोजेक्ट द्वारा घरेलू विवादों के समाधान के लिए काउंसिलिंग की गई। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने घरेलू विवाद से जुड़े छह परिवारों की काउंसिलिंग की। दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और आपसी बातचीत एवं सहमति के आधार पर सुलहनामा कराया गया। समझौते के बाद सभी परिवारों को सकुशल घर भेजा गया। पुलिस के अनुसार काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों को आपसी समझ, संवाद और परिवार की एकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। समझौता होने के बाद संबंधित परिवारों में खुशी का माहौल रहा। सभी पक्षों ने परिवार परामर्श केंद्र की पहल की सराहना करते हुए फिरोजाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत इस तरह की काउंसिलिंग आगे भी जारी रहेगी।
Follow Samachar24