Loading...

राजकीय बाल गृह पहुंचीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा, बच्चों को बांटी पठन-पाठन सामग्री

Gargachary Times 27 September 2026, 20:19 53 views
Firozabad
राजकीय बाल गृह पहुंचीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा, बच्चों को बांटी पठन-पाठन सामग्री
फिरोजाबाद। बाल कल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने सुहाग नगर स्थित राजकीय बाल गृह बालक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाल गृह में रह रहे बच्चों के रहन-सहन, उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान नेहा शर्मा ने बच्चों से आत्मीयता के साथ संवाद किया और उनके साथ समय बिताकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों को स्नेह और भावनात्मक सहारा देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। समिति की ओर से बच्चों के चहुंमुखी विकास एवं उत्साहवर्धन के लिए कॉपी-किताबें, पठन-पाठन सामग्री, केले एवं फूटी आदि वितरित की गईं। सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।प्रोवेशन अधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि राजकीय बाल गृह में कुल 56 बच्चे आवासित हैं, जिनमें 15 बच्चे मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। कार्यक्रम में आकांक्षा समिति की उपाध्यक्ष रूबी कौशल, एडीएम वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल, रेखा पांडे, शालिनी उत्तम सहित समिति की अन्य सदस्य एवं बाल गृह के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्नेह और अपनत्व का एहसास कराया।
Follow Samachar24