सांसद हेमा मालिनी ने प्रशासन के साथ शेल्टर होम का किया निरीक्षण
Gargachary Times
11 September 2025, 21:40
116 views
Mathura
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने लक्ष्मी नगर स्थित सुभाष इंटर कॉलेज में स्थापित बाढ़ शरणालय शेल्टर होम का निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित महिलाओं ने सांसद को भजन कीर्तन सुनाया। शेल्टर होम में सांसद हेमा मालिनी एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चों को केला, चॉकलेट, बिस्किट आदि वितरण किए।
सांसद ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन आप लोगों की हर संभव मदद करेगा। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि अगर कोई समस्या आए तो तत्काल
उप जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा जिलाधिकारी को अवगत कराएं, जिससे आप लोगों की समस्या को दूर किया जाए और सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।
इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एडीएम पंकज वर्मा, एडीएम सुरेंद्र सिंह, एसडीएम कंचन गुप्ता, एसडीएम उषा सिंह, तहसीलदार अमित त्रिपाठी मौजूद रहे।