तालाब पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामवासी हुए लामबंद
Gargachary Times
28 September 2026, 18:56
41 views
Jalaun
कोंच/जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम भदारी स्थित तालाब पर अतिक्रमणकारियों ने इतना अतिक्रमण किया कि वह तालाब की जगह प्लाट बन गया और जब अत्यधिक वर्षा हुई तब ग्रामवासियों को जल निकासी न होने पर तालाब की याद आ गयी।
बिकास खण्ड कोंच के ग्राम पंचायत भदारी के ग्रामीणों ने दिन सोमवार को उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम में गाटा संख्या 220 रकवा 0.2830हे. तालाब पर अतिक्रमण कारियों ने पूरकर उसे प्लाट बना दिया जिससे वर्षा का पानी अब तालाब में नहीं जा पा रहा है और ग्राम में जल भराव की समस्या पैदा हो गयी वहीं सीवर आदि का गंदा पानी रोड पर फैलकर संक्रमण को निमंत्रण दे रहा है और तालाब न होने के कारण जानबर आदि पानी।पीने के लिए परेशान हो रहे हैं ग्रामीणों ने कईबार लेखपाल से भी अतिक्रमण के लिए कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई लेकिन अब ग्रामीण लामबंद हो गए और उन्होंने एस डी एम से अवैध अतिक्रमण को हटवाकर पुनः तालाब को मूल स्वरूप में लाये जाने की मांग की है इस दौरान रोहित परिहार मुन्ना परिहार प्रदीप कुमार श्याम करण अरविंद राजकुमार बुद्ध सिंह सरदार सिंह केशव लक्ष्मी राम धरमवीर सिंह राहुल कुमार अनिल कुमार मंगल सिंह राजा भैया धर्म सिंह श्री प्रकाश मनोज प्रवीण कुमार संजीव कुमार प्रेम नारायण राम बिहारी पवन कुमार लाला भैया लखन सिंह माधव सिंह सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।