पीएम स्वनिधि योजना के तहत सिरसागंज में लगा लोक कल्याण मेला
Gargachary Times
28 September 2026, 20:18
49 views
Firozabad
सिरसागंज। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सिरसागंज में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडरों ने प्रतिभाग किया।
आयोजन के दौरान पात्र स्ट्रीट वेंडरों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्वीकृत एवं वितरण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने योजना के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं और लाभों के बारे में भी जानकारी दी।
मेले में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडरों की मौजूदगी रही। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अपील की।