डीपीएस में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक साक्षरता शिविर, जिला जज ने बच्चों को किया जागरूक
Gargachary Times
29 September 2026, 20:16
35 views
Mathura
फरह, टाउनशिप स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में सोमवार को पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों, बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण के बारे में सरल शब्दों में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है और किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर तुरंत बड़ों व विधिक सहायता संस्थाओं को बताना चाहिए।
कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता सिंह, पूर्व डीजीसी रनवीर चौधरी, मध्यस्थ निमेष गर्ग सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा पॉक्सो विषय पर बनाई गई चित्रकलाएं रहीं। जिला जज महोदय स्वयं कक्षों में जाकर बच्चों की पेंटिंग देखी और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। यह आयोजन उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर किया गया था।