फरह में एसआईएस इंडिया का रोजगार मेला, सुरक्षा गार्ड के लिए युवाओं में दिखा जोश
Gargachary Times
29 September 2026, 20:16
35 views
Mathura
फरह। फरह ब्लॉक में बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भारत की अग्रणी सुरक्षा कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड की ओर से सोमवार को विकास खंड फरह के सभागार में भर्ती एवं पंजीयन शिविर लगाया गया।
शिविर में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए चार दर्जन से अधिक युवाओं ने भाग लिया। मौके पर ही फॉर्म भरवाकर दस्तावेजों की जांच की गई और पात्र युवाओं का चयन किया गया। जिन युवाओं के दस्तावेज अधूरे थे, उन्हें अगले शिविर में पूरा करके आने के लिए कहा गया।
कंपनी के भर्ती अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि शिविर में 19 से 40 वर्ष तक के 10वीं और 12वीं पास युवाओं ने हिस्सा लिया। शारीरिक मापदंड में कुछ युवा कम लंबाई और कम उम्र के कारण अयोग्य पाए गए। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार से 32 हजार रुपये तक मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, बोनस और मेडिकल जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
भर्ती शिविर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।