Loading...

बड़नगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा का राया में जोरदार स्वागत, पुष्प वर्षा से हुआ अभिनंदन

Gargachary Times 29 September 2026, 20:22 48 views
Mathura
बड़नगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा का राया में जोरदार स्वागत, पुष्प वर्षा से हुआ अभिनंदन
राया। भारतीय जनता पार्टी की ‘बड़नगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’ का मंगलवार को बलदेव विधानसभा क्षेत्र के कस्बा राया में जोरदार स्वागत किया गया। विधायक पूरन प्रकाश के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि सेवा संकल्प यात्रा मध्य प्रदेश के बड़नगर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा और सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा संगठन लगातार सेवा कार्यों में जुटा हुआ है। राया में कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत उनके उत्साह और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Follow Samachar24