Loading...

फिरोजाबाद को मिले 13 ग्राम पंचायत अधिकारी, लखनऊ में वितरित हुए नियुक्ति पत्र

Gargachary Times 29 September 2026, 20:23 34 views
Firozabad
फिरोजाबाद को मिले 13 ग्राम पंचायत अधिकारी, लखनऊ में वितरित हुए नियुक्ति पत्र
फिरोजाबाद। प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) से चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत फिरोजाबाद जनपद को 15 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारी मिले हैं। जिले के सभी नवचयनित अधिकारी लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नवचयनित अधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने और ग्राम पंचायतों के विकास में योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण अत्री भी मौजूद रहे। इसके अलावा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अरॉव अनुग्रह कुमार तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शिकोहाबाद निर्मल कुमार भी नवचयनित अधिकारियों के साथ लखनऊ पहुंचे। अधिकारियों ने नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने दायित्वों का जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति से जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलने की उम्मीद है। नवचयनित अधिकारियों की तैनाती के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
Follow Samachar24