Loading...

डीएम, जनपद न्यायाधीश और एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Gargachary Times 29 September 2026, 20:25 39 views
Firozabad
डीएम, जनपद न्यायाधीश और एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगेश शिवा के साथ जिला कारागार, फिरोजाबाद का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला कारागार परिसर और बैरकों का बारीकी से जायजा लेते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनके विधिक मामलों तथा पैरवी की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।अधिकारियों ने बंदियों से जेल में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन और दैनिक व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछताछ की। इस दौरान बंदियों ने बताया कि उन्हें जेल प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की समस्या नहीं है। भोजन समेत अन्य दैनिक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर और बैरकों में साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी गई, जो संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को निरंतर सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए।
Follow Samachar24