नारखी फुलिस की कार्यवाही बकरी चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार, तीन बकरियां और ऑटो बरामद
Gargachary Times
1 October 2026, 20:02
38 views
Firozabad
फिरोजाबाद। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नारखी पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन बकरियां और घटना में प्रयुक्त लाल रंग का ऑटो बरामद किया है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम ने कार्रवाई की। थाना नारखी में दर्ज मुकदमा संख्या 410/2026, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित चल रहे अंकित, बॉबी, मिथुन और प्रदीप उर्फ पतरा को मोइउद्दीनपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर तीन बकरियां और लाल रंग का ऑटो संख्या UP83 AT 1165 बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक बरामद बकरियों में एक बकरी थाना नारखी में दर्ज मुकदमे से संबंधित है, जबकि पूछताछ में आरोपियों ने अन्य दो बकरियों को थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा क्षेत्र से चोरी करना बताया है।
बरामदगी के आधार पर थाना नारखी में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में अंकित, बॉबी और मिथुन थाना दक्षिण क्षेत्र के हुमायूंपुर के निवासी हैं, जबकि प्रदीप उर्फ पतरा थाना उत्तर क्षेत्र के पुरानी आबादी रैना का निवासी है। पुलिस के अनुसार अंकित के खिलाफ पूर्व में चोरी और आयुध अधिनियम का मुकदमा दर्ज है, जबकि बॉबी के खिलाफ आबकारी अधिनियम का मुकदमा भी दर्ज बताया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, कांस्टेबल उमेश कुमार और आरक्षी अभिषेक भड़ाना शामिल रहे।