आबकारी विभाग ने देशी व कंपोजिट शराब की दुकानों का किया निरीक्षण
Gargachary Times
1 October 2026, 20:03
39 views
Firozabad
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को जसराना क्षेत्र में फुटकर देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में की गई।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 जसराना ने स्टाफ के साथ दुकानों और कैंटीन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संचालकों को दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।अधिकारियों ने दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने तथा सभी संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मदिरा की 100 प्रतिशत बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से किए जाने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने के निर्देश भी दिए गए। आबकारी विभाग ने दुकान संचालकों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा, ताकि दुकानों के संचालन में पारदर्शिता बनी रहे और ग्राहकों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार मदिरा उपलब्ध हो सके।