Loading...

POCSO जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयो में पहुंचा न्याय का संदेश

Gargachary Times 1 October 2026, 20:05 40 views
Firozabad
POCSO जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयो में पहुंचा न्याय का संदेश
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे POCSO जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, लैंगिक अपराधों से संरक्षण तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के कानूनी माध्यमों की जानकारी देना है। इसी क्रम में आइवे इंटरनेशनल स्कूल, फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. बब्बू सारंग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश शिवा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को POCSO अधिनियम, बाल अधिकार और व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में सरल एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई। न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अनुचित व्यवहार या घटना को छिपाने के बजाय समय रहते विश्वसनीय वयस्कों और संबंधित प्राधिकरणों से सहायता लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता बच्चों की सुरक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी है।अभियान के तहत जनपद के अन्य विद्यालयों में भी न्यायिक अधिकारियों द्वारा अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बच्चों को बताया गया कि अपने साथ या किसी अन्य बच्चे के साथ होने वाली अनुचित घटना की जानकारी अभिभावक, शिक्षक, पुलिस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा अधिकृत सहायता तंत्र तक पहुंचाई जा सकती है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों में भय पैदा करना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, सुरक्षित और अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से बाल सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
Follow Samachar24