रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहा सहित एक अभियुक्त अबरार को किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
12 September 2025, 20:19
250 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त अबरार पुत्र अजीजुर्रहमान निवासी गली नं 8, हाजीपुरा, थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद को एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित फतेहाबाद रोड पर बरी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रसूलपुर पर मु0अ0सं0 406/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।